महुवर खास गांव में बीच सड़क पर खंभा होने से परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चहनियां विकास क्षेत्र के महुअर खास गांव में बीच सड़क पर लगे बिजली के पोल से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस पोल को हटाने की कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि पोल नहीं हटाया गया, तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।

महुवर खास गांव में बीच सड़क पर खंभा होने से परेशानी

टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के महुअर खास गांव में बीच सड़क पर बिजली का पोल लगा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे हमेशा आवागमन में दुर्घटना की आाशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में किसी तरह लोग निकल जाते हैं लेकिन रात में हमेशा भय बना रहता है। खंभा नहीं हटाए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत बिजली उपकेंद्र चहनियां पर की गई। रास्ते में से बिजली का खम्मा हटाकर बगल में किया जाए लेकिन आश्वासन देकर अधिकारी भूल जाते है।

जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती। दर्जनों लोग खंभे से टकराकर घायल हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बिजली केंद्र पर भी की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि इस खंबे को बीच रास्ते से हटकर बगल में नहीं किया गया तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा और इससे होने वाले नुकसान के लिए स्वयं विभाग जिम्मेदार होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामजी, बुल्लू,डॉ शिव रमण, श्यामजी, सीमिरती देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, जानती देवी, मालती देवी, कमला देवी, शिवबद्न प्रजापति, पखंडू प्रजापति मौजूद थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।