हरदहवा नई बस्ती मार्ग मरम्मत के लिए किया विरोध-प्रदर्शन

Feb 16, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - नौगढ़ के हरदहवा नई बस्ती के ग्रामीणों ने जर्जर कच्ची सड़क के खिलाफ प्रदर्शन किया। 20-25 वर्षों से मरम्मत न होने से सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

हरदहवा नई बस्ती मार्ग मरम्मत के लिए किया विरोध-प्रदर्शन

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हरदहवा नई बस्ती में बरूआ नाला से हरदहवा मुख्य मार्ग तक बनी कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। जिससे दर्जनों घरों में निवास करने वाले लोगों को आवागमन करने में बहुत काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। बीस-पच्चीस वर्ष पहले बनाई गई कच्ची सड़क की आज तक मरम्मत नहीं कराए जाने से गांव के लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

हल्की बारिश में यह सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग फिसल कर चोटिल हो जाते है। वही स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण बीमार और बुजुर्गों को मुख्य सड़क तक ले जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार मरीजों को खाट या चारपाई के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। लंबे समय से चल रही इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को सड़क किनारे एकत्रित होकर के प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राम आसरे पटेल, राधेश्याम, संदीप, उर्मिला, विजय, जयगोपाल, संतलाल, जगरनाथ सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। जल्द ही सड़क दुरुस्त नहीं कराए जाने पर ब्लॉक और तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।