जर्जर मार्ग से आना जाना कष्टकारी

Mar 09, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चहनियां कस्बे से खंडवारी गांव जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या हल नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

जर्जर मार्ग से आना जाना कष्टकारी

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा से सटा खंडवारी गांव जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से परेशानी बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने के कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चे मजबूरी में आवागमन करते है। वही इसके मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। इसके बाद भी समस्या दूर न होने से रोष दिख रहा है। चहनियां कस्बा का ज्यादातर हिस्सा खंडवारी गांव सभा में आता है। कस्बा में हाइवे को छोड़कर सभी मार्ग लगभग क्षतिग्रस्त है। कस्बा के पीछे खंडवारी के रिहायशी इलाकों और कॉलेज जाने वाला मार्ग आज भी कच्चा और गड्ढायुक्त है।

यदि हल्की सी बारिश हो जाए या फिर लोग खेतों में पानी भरने के लिए पाइप बिछाया जाए तो मार्ग पर पानी भर जाता है ।खंडवारी के विनोद चौहान, पवन मौर्या, उमा चौहान आदि का कहना है कि खण्डवारी मैदान से लेकर बंधवापर मार्ग को जोड़ने वाला यह मार्ग आज भी कच्चा है। जिसपर मार्ग अनगिनत गड्ढे होने के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते है। बारिश के दौरान ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेताया जल्द ही मार्ग मरम्मत नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।