Chandauli News: सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी
Chandauli News: विशुनपुरा के कांटा ग्राम पंचायत में सीवर लाइन का चौका टूटने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ओवरफ्लो होने वाले गंदे पानी से सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे दुर्गंध और फिसलन की स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत विभाग ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है।

Chandauli News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कांटा ग्राम पंचायत की मुख्य गली में सीवर लाइन के नाली का चौका टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने के कारण नाबदान का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई है और आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध तथा फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का चौका काफी दिनों से टूटा हुआ है।
लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी जमा हो गई है। जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। परिणामस्वरूप नाबदान का पानी सड़क पर फैल रहा है और आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा दोपहिया वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी बहने से फिसलकर दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी लोगों को सता रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों को इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मेनहोल का चौका बदल दिया जाए और नालियों की सफाई करा दी जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने सुरेन्द सिह, श्यामसुन्दर, सर्फू ने पंचायत विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त नाली के ढक्कन की मरम्मत कार्य कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


