सड़क या कूड़ेदान, बजबजाती है नाली उठता है दुर्गंध

Jan 18, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव में मुख्य सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई होती है। गंदगी और सड़क की बदहाली के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से मदद मांगी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

सड़क या कूड़ेदान, बजबजाती है नाली उठता है दुर्गंध

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। शहरों की तरह गांवों को भी साफ सुथरा बनाए रखने के साथ ही ग्रामीण सड़कों को भी चमकाया जा रहा है। मगर जिले में अब भी कई ऐसे गांव हैं जहां की सड़कें बदहाल हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसा ही हाल धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव का है। गांव का मुख्य मार्ग बदहाल है और चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उसी के बीच से ग्रामीण आवागमन करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों के विकास के लिए सरकार की ओर से धन आवंटन किया जा रहा है लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को पूरा नहीं से नहीं मिल पा रहा है।

धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बहेरी में गांव की मुख्य सड़क आज तक नहीं बन पाया। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के इस समस्या पर आज तक संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आज तक यह मार्ग नहीं बन पाया। बहेरी गांव के पूर्व दिशा में गायत्री मंदिर है। मंदिर को गांव अंतिम पश्चिम दिशा से पुरुष एव महिलाएं इसी रास्ते आकर मंदिर में पूजा यज्ञ सहित अन्य कार्य करते है लेकिन रास्ता ठीक नहीं होने से कई बार कई लोग इस जगह गिरकर घायल हो जाते हैं। साथ ही पूजा पाठ में परेशानी हो जाती है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को बनाने के लिए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई। परंतु आज तक किसी द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण आज तक यह मार्ग अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। इस समय तो किसी तरह लोग निकल जा रहे हैं लेकिन बारिश में तो कीचड़ के बीच से निकलना मुश्किल होता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है। वहीं किसी के बीमार हो जाने पर बाइक से लेकर जाना मुश्किल होता है। बुजुर्ग इस मार्ग से अगर बाइक से भी गुजरे तो उनके शरीर की हड्डियां तक चटक जाती है और डाक्टर की शरण में जाना पड़ता है। गांव की इस समस्या पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है । केवल वोट के समय ही गांव की समस्याओं को दूर करने का उतावलापन दिखता है। फिलहाल किसी का ध्यान नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।