
ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रहे जागरूक
Chandauli News - शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के किडिहीरा सिंघरौल ग्राम पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान
शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के किडिहीरा सिंघरौल ग्राम पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एडीओ आईएसबी अजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। एडीओ आईएसबी अजय सिंह ने चौपाल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीण अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार आवेदन करें जन चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजनाएं तथा राशन कार्ड से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण सीधे पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंदु सिंह एवं ग्राम प्रधान शिवकुमार पासवान ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने गांव के समग्र विकास, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से आपसी सहयोग बनाए रखने और पंचायत के विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया इस दौरान सुबाष, प्रीति, कविता, रविन्द्र, अजय पांडेय सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




