Chandauli News: जन चौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर वापस लौटे ग्रामीण

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: नौगढ़ में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित 'प्रशासन आपके द्वार' चौपाल में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में रोष है। अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण ग्रामीण अपनी शिकायतें नहीं रख पाए। विकास, बिजली, पानी, और अन्य मुद्दों पर कार्रवाई में कमी देखी गई।

Chandauli News: जन चौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर वापस लौटे ग्रामीण

Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित की जा रही ‘प्रशासन आपके द्वार’ जन चौपाल में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को बरबसपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा विशेषरपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जन चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान कराने के लिए मायूस होना पड़ा। बरबसपुर में आयोजित जन चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव सुधाकर पटेल व विशेषरपुर में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र साहनी ने किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में गांव की समस्याओं का मौके पर समाधान कराना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को नहीं पहुंचने से चौपाल महज औपचारिकता बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं हैं। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण जन चौपाल में पहुंचे थे। लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौजूद नहीं होने से उन्हें अपनी शिकायतें रखने का उचित अवसर नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं से जुड़े अन्नप्रासन/गोद भराई जैसे निर्धारित कार्यक्रम भी नहीं कराया गया ।जिससे शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम संचालित होने पर सवाल खड़ा हो रहा हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जन चौपाल में विभागीय अधिकारी ही मौजूद नहीं रहेंगे तो समस्याओं का मौके पर निस्तारण कैसे होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: जन चौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर वापस लौटे ग्रामीण