Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsVandalism at Baba Kinaram Math Tourist Hall and Cultural Pavilion Damaged Before Inauguration
अराजक तत्वों ने तोड़ा दिशा सूचक बोर्ड

अराजक तत्वों ने तोड़ा दिशा सूचक बोर्ड

संक्षेप:

Chandauli News - बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में करोड़ों रुपये की लागत से बने पर्यटक हाल और सांस्कृतिक पंडाल के दिशा सूचक बोर्ड को अराजक तत्वों ने उद्घाटन से पहले ही तोड़ दिया। मठ के रखरखाव के अभाव में यह स्थिति आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठ के विकास के लिए बजट का आश्वासन दिया है।

Dec 17, 2025 02:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में करोड़ों रुपये लागत से बना पर्यटक हाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बना पंडाल के पहचान के लिए दिशा सूचक बोर्ड अराजक तत्वों ने बुधवार को उद्घाटन से पहले ही तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । आये दिन अराजक तत्व मठ के अंदर बाहर घूमते रहते है। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में मुख्यमंत्री द्वारा मठ और आसपास सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है । रख रखाव के अभाव में पर्यटकों,आम जनता के उपयोग हेतु बना हाल और उसके आगे लगा सूचना पट्ट क्षतिग्रस्त हुआ है । बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में 2022 में बाबा के जन्मोत्सव पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ था, उस दौरान मठ के चौमुखी विकास के लिए तथा धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से करोड़ो रुपये का बजट दिया था ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मठ के प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि अभी बने हुए हाल कार्यदायी संस्था द्वारा मठ को हैण्ड ओभर नहीं किया गया है। मठ के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी ने पिछले महीने मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात कर उद्घाटन और दूसरे फेज के बजट की बात रखी है। मुख्यमंत्री जी ने जल्द आने और मठ के अंदर-बाहर चौमुखी विकास के लिए धन की पर्याप्त व्यवस्था है । बताया कि बाबा कीनाराम मठ में किसी भी समय मुख्यमंत्री जी का प्रोटोकॉल आ सकता है। लोकनिर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था को चेताया गया है कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।