Chandauli News: व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद एवं दिलीप बने महामंत्री
Chandauli News: कमालपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर आनंद रस्तोगी ने 339 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर दिलीप त्रिशूलिया ने 219 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस ने मदद की।

Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित एक निजी लॉन में बीते रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापार मंडल चुनाव संपन्न हुए। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि की देखरेख में हुए चुनाव में 594 मतों के सापेक्ष 558 मतदान हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर आनंद रस्तोगी ने 339 मत पाकर भरत रस्तोगी को 127 मतों से हराया। महामंत्री पद पर दिलीप त्रिशूलिया ने 219 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितेश पांडेय को 42 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर बिनोद अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष के 6 और महामंत्री के 8 मत निरस्त हुए। मतदान सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक चला।
मतदान केंद्र पर सुबह से ही गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए आनंद रस्तोगी, भरत रस्तोगी और महामंत्री पद के लिए रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया एवं राजकुमार मौर्य प्रत्याशी थे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी जयकरन सरोज ने भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल, निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेश्वर जायसवाल, महमूद आलम, राजीव अग्रहरि, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


