स्थापना दिवस पर किसान गांव-गांव फहराएंगे झंडा
Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर कैंप कार्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा
चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर कैंप कार्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा (एआईकेएस) की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस पर आगामी 11 अप्रैल को पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों के तहत चंदौली जनपद में भी व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे।इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले के सभी गांव की कमेटियों में किसान सभा का झंडा फहराया जाएगा और किसानों के बीच केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभा में नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं, जिनका गांव गांव में पर्दाफाश किया जाएगा।
किसान सभा ने प्रमुख मांगों में भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर पर प्रतिबंध लगाने, 200 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त करने, मनरेगा की बहाली करने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई।इसमें जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह, जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष शंभू नाथ, संयुक्त मंत्री राजेंद्र यादव, स्वामीनाथ, बदरुद्दीन अंसारी, भुगूनाथ, बडेलाल, नंदलाल, गौरी शंकर, रामनिवास पांडेय उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


