डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर वार्ड नंबर 2 में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। अध्यक्ष सोनू किन्नर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता बुद्ध मित्र मुसाफिर ने डॉ. आंबेडकर के संघर्ष और भारतीय संविधान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण

पीडीडीयू नगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को वार्ड नंबर 2, शाहकुटी हनुमानपुर में बाबा साहेब की स्थापित प्रतिमा का अनावरण पीडीडीयू नगर की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने फीता काटकर किया गया। मुख्य वक्ता बुद्ध मित्र मुसाफिर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, सभासद पारस यादव, चंद्रकांत तिवारी, अमित खरवार, राकेश शर्मा, आरती यादव, सतीश बिंद शमीम मिल्की पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अरुण कुमार, कयामुद्दीन, बिनोद आदि लोग उपस्थित रहे l अध्यक्षता दिनेश चंद्र पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी और संचालन रामविलास ने किया l

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।