Chandauli News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप पीडीडीयू-वाराणसी रेलखंड

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप पीडीडीयू-वाराणसी रेलखंड पर गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है, ताकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई किया जा सके। पुलिस के अनुसार छित्तमपुर गांव के समीप पोल संख्या 757 के पासशव मिला था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत