
बिजली कटौती और सर्वर डाउन होने से आमजन परेशान
Chandauli News - बिजली कटौती और सर्वर डाउन होने से आमजन परेशान बिजली कटौती और सर्वर डाउन होने से आमजन परेशान बिजली कटौती और सर्वर डाउन होने से आमजन परेशान बिजली कटौती
शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लगातार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंककर्मी अक्सर बिजली न होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को पैसा निकालने से मना कर दे रहे है। इससे व्यापारी, किसान और आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय उन्हें खेतों में खाद, बीज, सिंचाई आदि के लिए पैसों की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन बैंक से बार-बार निराशा हाथ लग रही है। व्यापारियों ने भी आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों का रवैया बेहद उदासीन है। जैसे ही उपभोक्ता पैसे निकालने बैंक पहुंचते हैं, कर्मचारियों बिजली नहीं होने या सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर लौटा दे रहे है।
राजन सिंह ने बताया कि दो दिन से बैंक चक्कर काट रहा हूं, लेकिन हर बार बिजली न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसी तरह किसान अरविन्द यादव ने कहा कि खेत में काम के लिए खाद खरीदनी थी, लेकिन बैंक से पैसे न मिलने से काम रुका पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक आम जनता की सेवा के लिए है, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। बैंक प्रबंधन को चाहिए कि वह अपनी व्यवस्था में सुधार करे ताकि लोगों को समय से आर्थिक सहायता मिल सके। शाखा प्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि मौसम खराब और बिजली कटौती के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या दूर कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




