रेलवे पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी

Mar 05, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग

रेलवे पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी

चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे लाइन पटरी पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर युवक की मौत की संभावना लगाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।