ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीमांगों के समर्थन में दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू

मांगों के समर्थन में दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू

आल इंडिया मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल शुरु...

मांगों के समर्थन में दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 28 Aug 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

आल इंडिया मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल शुरु किया। इस दौरान पीएम व सीएम को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र संबंधित अधिकारी को सौंपा। वही कर्मचारियों ने झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है।धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष यादव ने कहा कि बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मनरेगा कर्मियों के शोषण उत्पीड़न पर रोक, अल्प मानदेय का विरोध तथा स्वास्थ्य दुर्घटना बीमा का लाभ, मानदेय भुगतान, ग्राम रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायत मे समायोजित आदि मांग पूरा होना चाहिए। इस दौरान मनोज गुप्ता, रविंद्र सिंह यादव, देवचंद, देवेंद्र वर्मा, संजीव बरनवाल, सुभाष सिंह, तेजबहादुर मौर्य, संतोष यादव, रविकांत तिवारी, नीलकमल, राजीव, आत्माराम, मुहम्मद शेराज, नन्दलाल शर्मा, राम प्रकाश सिंह, मुराहू आदि शामिल रहे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मियों ने कलमबंद बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अंत में आठ सूत्री मांगपत्र बीडीओ आशा देवी को सौपा। ब्लॉक अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी ने बताया कि 14 वर्षो से ईमानदारी पूर्वक लगातार अल्प मानदेय पर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है। लेकिन अब संभव नहीं है। इस दौरान मुकेश कुमार सिंह, अम्बरीश पांडेय, हरेराम यादव, अजीत यादव, मंजूर आलम, जितेन्द्र तिवारी, मनीष पांडेय, महेन्द्र गुप्ता, गौरव सिंह, प्रियंका, सीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार बरहनी ब्लाक के सभी मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर चले जाने के कारण बरहनी ब्लाक का पूरा कार्य ठप्प हो गया है। वही समस्या संबंधित ज्ञापन बीडीओ एमपी चौबे को सौंपा। इस दौरान आशीष सिंह, नवनीत उपाध्यक्ष, सम्पूर्णानंद उपाध्यक्ष, इम्तियाज अंसारी, संदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें