Chandauli News: कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र के गुल्ली पांडेय पोखरा के पास तीन महीने पहले खड़ा ट्रक गायब हो गया। ट्रक मालिक ने न्यायालय से शिकायत की कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की है।

Chandauli News: कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा के पास तीन माह पूर्व हाइवे किनारे खड़ा ट्रक गायब होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक मालिक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ट्रक बरामद कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धीना थाना क्षेत्र के बयानपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का ट्रक चालक मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा निवासी जितेंद्र कुमार बीते तीन जुलाई को सुबह करीब तीन बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा स्थित गुल्ली पांडेय के पोखरे के पास ट्रक खड़ा कर शौच के लिए चला गया था।

वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। चालक ने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना अलीनगर थाने में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बीते 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। जहां न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज