Chandauli News: हाइवे पर खड़े डंपर से भिड़ा ट्रक, चालक घायल

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: चंदौली के जगदीशसराय गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक, खड़े डंपर से टकरा गया। चालक राधे, जो बिहार के रंगू विधा गांव का है, केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा में सुधार की मांग की।

Chandauli News: हाइवे पर खड़े डंपर से भिड़ा ट्रक, चालक घायल

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक खड़े डंपर वाहन से भिड़ गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। आसपास के जुटे लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलावस्था में उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार औरंगाबाद जिले के डिब्रा थाने के रंगू विधा गांव निवासी चालक राधे 30 वर्ष ट्रक लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस बीच जगदीशसराय के पास ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर खड़े डम्फर में टकरा गई।

इससे ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक फंसकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और एनएचआई को दी। साथ ही घायल चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उधर दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे बाद क्रेन मौके पर पहुंचे और बिना आवश्यक उपकरण के रेस्क्यू टीम के पहुंचने नाराजगी जतायी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल भी खडे किए। कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो चालक की जान को खतरा हो सकता था। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन राहत सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और पर्याप्त रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।