Chandauli News: सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी पुलिस चौकी के पास एक खाली ट्रक पलट गया। चालक हर्षित कुमार ने बक्सर से मध्य प्रदेश के लिए ट्रक चलाया था। दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया। मौके पर लोग मदद के लिए आगे आए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

Chandauli News: सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी पुलिस चौकी के समीप बीते सोमवार की देर रात एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। गाजीपुर निवासी 28 वर्षीय हर्षित कुमार ट्रक लेकर बक्सर से मध्य प्रदेश जा रहा था। वह बरहनी पुलिस चौकी के समीप पहुंचा ही था कि अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद पीछे से आ रहे अन्य ट्रक चालकों ने मौके पर अपने वाहन रोक दिए।

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रक के केबिन से सकुशल बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक