Chandauli News: दिवंगत पूर्व विधायक के परिजनों से मिलीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: चकिया के पूर्व विधायक राजेश बहेलिया के निधन पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत विधायक की पत्नी आभा बहेलिया से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कई नेता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Chandauli News: दिवंगत पूर्व विधायक के परिजनों से मिलीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद । चकिया के पूर्व विधायक रहे दिवंगत राजेश बहेलिया के निधन पर रविवार की शाम राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मंगरौर गांव पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। राज्यसभा सांसद ने दिवंगत विधायक की पत्नी आभा बहेलिया से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजेश बहेलिया का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है।

उनकी कमी की भरपाई करना कठिन है। दर्शना सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान दिवंगत विधायक की पत्नी आभा बहेलिया, भाई मिथिलेश कुमार, वृजेश, आनंद, पुत्र देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, धनंजय सिंह, आशीष रघुवंशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रिंकू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: दिवंगत पूर्व विधायक के परिजनों से मिलीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह