समाचार पत्र विक्रेता संघ ने मनाया माजसेविका की पुण्यतिथि
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में स्वर्गीय श्याम देई चौरसिया की पांचवी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने उनकी समाज सेवा की सराहना की।
पीडीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की श्रद्धांजलि सभा अखबार सेंटर पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा के अध्यक्षता में हुई। श्रद्धांजलि सभा में समाज सेविका स्वर्गीय श्याम देई चौरसिया की पांचवी पुण्यतिथि चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि वह दूसरों की परेशानी दर्द अपना समझ कर सहयोग करती थी निडर होकर अपनी बात कहतीं थी। संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पारस नाथ, धर्मेंद्र कुशवाहा, श्याम जी, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, त्रिपुरारी यादव, राजेश सिंह, अजय जायसवाल, बच्चन राम, मोनू जायसवाल मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



