फाउंडेशन पर लटका ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चहनियां में सकलडीहा मार्ग पर घटिया निर्माण के कारण ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन धंस गया है। ठेकेदार की लापरवाही से बड़ी घटना की आशंका है। ग्रामीणों ने इसे सही कराने की मांग की है। ट्रांसफार्मर की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

फाउंडेशन पर लटका ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर घटिया किस्म के निर्माण के कारण ट्रांसफार्मर का फाउडेशन धंस गया है । ठेकेदार की लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसे ठीक कराने की मांग की है।चहनियां कस्बा में ढाई सौ केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेशन का निर्माण करवाया गया । जो साल भर बाद ही धंस गया। जो मुख्य मार्ग चहनियां वाया चन्दौली हाइवे के किनारे लगा है । इसके चलते सोमवार को आंधी के बाद से रात्रि 10 बजे से लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे तक सप्लाई बंद रही।

6 बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई अनहोनी होती हैं तो विभाग जिम्मेदार होगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।