ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्री दिखे परेशान
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्री दिखे परेशान ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्री दिखे परेशान ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्री

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें रविवार को काफी विलंब से गंतव्य को रवाना हुई, जिससे यात्री परेशान दिखे। इस दौरान अप की नई दिल्ली समर स्पेशल 5 घंटा, श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन धंटा, जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटा। शेखपुरा- आनंद विहार समर स्पेशल तीन घंटा, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल सवा घंटा, मुंबई-दानापुर स्पेशल पांच घंटा, चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल सवा घंटा, दानापुर- एसएमवीटी बेंगलुरु साढ़े 6 घंटा, हावड़ा- नई दिल्ली स्पेशल 9 घंटा, पुणे-दानापुर स्पेशल दो घंटा विलंबित रही। वही डाउन की वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 46 मिनट, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा, हावड़ा दून एक्सप्रेस ढाई घंटा, पंजाब मेल दो घंटा, खुर्जा रोड- वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्पेशल छह घंटा, मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ढाई घंटा विलंबित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


