ब्रह्मपुत्र मेल में सीट को लेकर यात्री पर चाकू से हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल

ब्रह्मपुत्र मेल में सीट को लेकर यात्री पर चाकू से हमला

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने बिहार भागलपुर के रहने वाले यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग निकला। इसी बीच ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद स्थानीय जंक्शन से आगे के लिए रवाना हो गई। वही शिकायत मिलने पर घायल यात्री को दिलदारनगर स्टेशन पर उतार कर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दिलदारनगर जीआरपी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है।

वही पीडीडीयू जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही डाउन की ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में बिहार भागलपुर जिले के केजरेली क्षेत्र के बेलसीरा गांव निवासी 25 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र पिता महेश दास अपनी पत्नी खुशबू देवी, दो चचेरे भाई संजीव कुमार और विशाल कुमार के साथ सवार होकर भागलपुर जा रहा था। ट्रेन शुक्रवार की सुबह 11 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इस दौरान 30 वर्षीय अज्ञात युवक 14 वर्षीय किशोर के साथ जनरल कोच में सवार हुआ। अज्ञात युवक सीट पर बैठने को लेकर आशीष कुमार से उलझ गया। इसके बाद आरोपी युवक चाकू निकालकर आशीष पर हमला कर दिया। चाकू उसके बांह पर लगा है।घटना के बाद आरोपी उतरकर भाग निकला। तभी घटना के बाद ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद आगे रवाना हो गई। घायल यात्री के परिजनों में इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दी। ट्रेन जैसे ही दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ इंस्पेक्टर गणेश सिंह राणा एवं जीआरपी एसआई अश्वनी कुमार पटेल आनन-फानन में घायल को ट्रेन से उतारकर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर एक अज्ञात युवक यात्री के बांह पर चाकू मार दिया। घायल यात्री की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर सीसीटीवी कैमरा की जांच कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।