ब्रह्मपुत्र मेल में सवार मजदूर की पत्थर लगने से हुई मौत

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर सकलडीहा स्टेशन के समीप दिल्ली से कामख्या जा

ब्रह्मपुत्र मेल में सवार मजदूर की पत्थर लगने से हुई मौत

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर सकलडीहा स्टेशन के समीप दिल्ली से कामख्या जा रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल का एक यात्री पत्थर लगने से घायल हो गया। उसके साथी ने सकलडीहा स्टेशन पर चेनपुलिंग कर उसे सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री जनरल कोच के गेट पर खड़ा होकर यात्रा कर रहा था। मृतक बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था। वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। अपने दोस्त के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था। जीआरपी शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करने में जुटी है。

घटना का विवरण

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर सदर बाजार निवासी भरत दास का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और गांव का ही निवासी बजरंगी बिंद दिल्ली स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करते थे। बीते बुधवार की देर रात अंकित कुमार और बजरंगी बिंद पुरानी दिल्ली से कामाख्या जा रही डाउन की ब्रह्मपुत्र मेल के गार्ड बोगी से सटे जनरल कोच में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए।

ट्रेन की यात्रा

ट्रेन गुरुवार की सुबह पौने 11 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। वही निर्धारित ठहराव के बाद 11 बजे के लगभग आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान अंकित गेट के पायदान पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के सकलडीहा स्टेशन से पहले अप लाइन से गुजर रही दूसरी ट्रेन से पत्थर छिटक कर उसके सिर में जा लगा। जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा और अचेत हो गया। तभी पास में खड़े उसके साथी बजरंगी ने उसे संभालते हुए सकलडीहा स्टेशन पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। घटना की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने एबुंलेंस से घायल को सकलडीहा सीएचसी भेजवाया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और अंकित को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जांच प्रक्रिया

बजरंगी ने आशंका व्यक्त की है कि रेल पटरी का पत्थर छिटककर लग गया होगा या किसी ने पत्थर मार दिया होगा। पीडीडीयू जीआरपी के एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना स्थल की जांच कर मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंकित कुमार की उम्र क्या थी?
अंकित कुमार 19 वर्ष का था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।