ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली के हिनौता गांव में 22 वर्षीय आनंद कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शौच करने रेलवे लाइन पार कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में कोहराम मच गया है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव के पास ट्रेन की चपेट।में आने से युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई। हिनौता ग्राम निवासी आनंद कुमार 22 वर्ष सोमवार की सुबह अपने घर से कुछ दूर रेलवे लाइन के पार कर शौच करने गया था। लौटते समय इस बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण के अनुसार वह रेलवे लाइन की तरफ शौच करने गया था। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।