सरेसर में ट्रेन की चपेट में आने से महिल की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास शुक्रवार की

सरेसर में ट्रेन की चपेट में आने से महिल की मौत

नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास डीडीयू-पटना रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

इसमें मृतका की पहचान मुगलसराय कोतवाली के भोगवार गांव निवासी विक्रम पटेल की 48 वर्षीया पत्नी राजमनी देवी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजमनी अलसुबह करीब चार बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी। जिसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। चर्चा के अनुसार राजमनी मानिसक रूप से विक्षिप्त थी। उसके मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।