आर्थिक तंगी के कारण अधेड़ ने पेड़ से लटककर दी जान
Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव के सिवान स्थित बबूल

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव के सिवान स्थित बबूल के पेड़ पर बीते गुरुवार की देर रात 55 वर्षीय दुलारे राजभर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पेड़ से शव उतारकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव के रहने दुलारे राजभर मेहनत मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे । इनके परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बतायी जा रही है। ये परशुराम सिंह के पम्पिंग सेट मशीन पर उन्ही के जमीन पर खेत पर काम करते थे।
बीते गुरुवार की घर खाना खाकर मशीन पर सोने चले गए। देर रात समीप ही बबूल के पेड़ के पास जूता उतारकर नीचे उतारकरकपड़ा का फंदा बनाकर लटक गए। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के सिवान में पहुंचने पर हुई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी बैजंती देवी,पुत्र सन्नी देवल,बॉबी देवल अन्य परिजनो का रो रोकर बुरा हाल रहा। बलुआ एसओ अतुल कुमार का कहना है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




