सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

चंदौली के नरायनपुर गांव में 52 वर्षीय बाबूलाल सोनकर को रात में शौच करते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव ने परिजनों को सांत्वना दी और मुआवजे के लिए अधिकारियों से बात की।

सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

चंदौली। सदर विकास खंड के नरायनपुर ग्राम निवासी बाबूलाल सोनकर 52 को शुक्रवार की रात शौच करने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही आनन-फानन में झाड़-फूंक कराने के साथ ही उनको जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता किया। उन्होंने बताया कि मृतक एक पैर से विकलांग था। वह आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।