
ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत
Chandauli News - नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के समीप
नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के समीप नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें स्कूटी सवार मध्य प्रदेश निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्यप्रदेश के अनिरुद्धपुर जिले के भालुमारा थाना क्षेत्र के कोरमा गांव निवासी शिवशंकर मिश्रा पुत्र मोहन मिश्रा औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक निजी फैक्ट्री में कर्मचारी था। शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी से फैक्ट्री के लिए जा रहा था।
जैसे ही वह नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर पहुंचा। तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के पहचान में जुटी गई। दोपहर बाद युवक की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मध्यप्रदेश से चंदौली के लिए निकल गए। इस बाबत मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मरीजों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




