बिहार के पिता-पुत्र की सड़क हादसे में गई जान
Chandauli News - चंदौली में एक सड़क हादसे में पिता रमेश गुप्ता और पुत्र शिवांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदौली, संवाददाता। चंदौली सदर कोतवाली के जगदीशसराय के पास यूनियन बैंक के समीप बुधवार की देर रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन दोनों की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनैछा गांव निवासी रमेश गुप्ता अपने पुत्र शिवांश गुप्ता के साथ बाइक से वाराणसी के कोनिया मकान पर जा रहे थे।
इसी दौरान सदर कोतवाली के यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क पर फिसलकर गिर गई। जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में दोनों को वाराणसी लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान पिता रमेश गुप्ता और पुत्र शिवांश गुप्ता की मौत हो गई। इस बाबत कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में इलाज़ के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


