फालोअप: ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया मुकदमा

Feb 09, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन के समीप बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे

फालोअप: ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया मुकदमा

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन के समीप बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे पति से अनबन के बाद एक महिला अपनी छह वर्षीय बालिका के साथ पति के सामने ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसकी जानकारी होने पर बीते रविवार की देर रात थाने पहुंचे ससुर ने अपने दामाद पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव निवासी सुक्खू की शादी बीते 9 साल पहले गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिरचा गांव निवासी मिट्ठू लाल की बेटी ज्योति से हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनसे छह साल की बेटी डाली और तीन साल का पुत्र है। सुक्खू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है, लेकिन शराब की लत से परिवार में आएदिन कलह बना रहता था। यही कारण है पति-पत्नी में कई बार मारपीट की नौबत आ जाती थी। इस क्रम में बीते शनिवार की दोपहर 26 वर्षीय ज्योति अपनी छह वर्षीय बेटी डाली और तीन साल के बेटे को लेकर घर से निकल गई। इस दौरान पति समझाते हुए पीछे चल दिया, लेकिन विवाद के दौरान पति-पत्नी धीना स्टेशन के समीप पहुंच गई। इसके बाद पति के सामने ही ज्योति ट्रेन के आगे बालिका को लेकर कूद गई। हालांकि छीना-झपटी के दौरान तीन साल का बेटा बच गया। घटना की जानकारी होने पर बीते रविवार की देर रात मृतका के पिता मिटठू लाल अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक दीलिप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ससुर की तहरीर पर दामाद सूक्खू के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।