Chandauli News: ननिहाल आए किशोर की तालाब में डूबने से मौत
Chandauli News: नियामताबाद के रोहड़ा गांव में शुक्रवार को सात वर्षीय बालक अंकित कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अपने माता-पिता के साथ राखी बांधने आई सांगीता का बेटा खेलते समय तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन अस्पताल जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में शोक फैल गया।

Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहड़ा गांव स्थित तालाब में शुक्रवार की शाम सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मौत का जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। रोहड़ा गांव निवासी रामलोचन बिंद की पुत्री संगीता की शादी बिहार में हुई है। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर वह अपने 7 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और पुत्री शिवानी के साथ राखी बांधने के लिए मायके आई थी। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अंकित खेलने के लिए घर से निकला था।
देर शाम जब उसका कहीं पता नहीं चला तो करीब साढ़े बजे आशंका के आधार पर कुछ ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित तालाब में उसे खोजने के लिए उतरे। जहां काफी देर के बाद अंकित को गहरे पानी से ग्रामीणों ने निकाला। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।


