कुचमन में करेंट से दुकानदार की गई जान

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

नियामताबाद के कुचमन गांव में एक युवक संजीव उर्फ रिशु सिंह की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। वह अपनी परचून की दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी बिजली का खुला तार उनके संपर्क में आया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुचमन में करेंट से दुकानदार की गई जान

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। कुचमन निवासी 30 वर्षीय संजीव उर्फ रिशु सिंह गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के अंदर बिजली का खुला हुआ तार था। जैसे ही उसने दुकान में प्रवेश कर कुछ काम करना शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना

की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।