छठ पूजा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबियत, मौत
संक्षेप: Chandauli News - धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा देउवापुर गांव निवासी हेड कांस्टेबल 48
धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा देउवापुर गांव निवासी हेड कांस्टेबल 48 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव की सोमवार की शाम को छठ पूजा ड्यूटी के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिससे उनका निधन हो गया। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर डायल 112 में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छाया हुआ है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी। देउवापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ सिंह यादव के विरेंद्र दूसरे पुत्र है। सोमवार को छठ पर्व के अवसर पर उनकी ड्यूटी थाना क्षेत्र के कड़सरा में शाम 3 बजे से लगी थी।

ड्यूटी समाप्त कर वे वापस थाने लौट रहे थे, कि रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ चल रहे हमराही सिपाही ने तत्काल उन्हें संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन भी अतरौलिया थाने पर पहुंच गए। मंगलवार को वहां से शव लेकर वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे जहां अंतिम संस्कार किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




