Chandauli News: फर्श पर सो रही किशोरी की जहरीले सर्प के काटने से मौत

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: चहनियां के रइया गांव में 15 वर्षीय किशोरी पिंकी को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर बीएचयू रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह घटना परिवार पर भारी दुख लेकर आई है।

Chandauli News: फर्श पर सो रही किशोरी की जहरीले सर्प के काटने से मौत

Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रइया गांव में बीते शनिवार की देर रात 15 वर्षीय किशोरी को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पहुंचे। लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बीएचयू ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रइया गांव निवासी अनिल की पुत्री पिंकी शनिवार की रात अपनी बड़ी बहन गंगा और जमुना के साथ फर्श पर सो रही थी। इस बीच जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। इसपर उसने अपनी बहनों को जगाया और किसी चीज के काटने की जानकारी दी।

बहनों ने सर्प को रेंगते हुए देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर पिता अनिल और माता शिमला देवी दौड़कर उनके पास गए। परिजन पिंकी की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले गए। वहां से पिंकी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन जब तक जिला चिकित्सालय पहुंचे उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालांकि बीएचयू पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिंकी की असामयिक मृत्यु से माता शिमला देवी, पिता अनिल, बहनें गंगा और जमुना गहरे सदमे में हैं। उनका रो रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।