
संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव
Chandauli News - संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव संदिग्ध परिस्थिति
बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। लठौरा गांव में बीते गुरुवार की देर रात 24 वर्षीय युवक का लटकता शव उसके घर पर मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लठौरा गांव निवासी रामलोचन का गांव में दो मकान है। नया मकान में रामलोचन पत्नी सहित रहते हैं। वहीं पुराने मकान में इनका 24 वर्षीय इकलौता पुत्र निशु खरवार रहता था। जहां नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करता था। बीते गुरुवार की रात नए घर से खाना खाकर निशु पुराने घर पर सोने चला गया।

वहीं शुक्रवार की सुबह नए घर पर नहीं पहुंचने पर परिजन पुराने घर पर पहुंचे। इस दौरान आवाज देने के बाद भी काफी देर रात दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलवाया। इसके बाद पता चला कि निशु का शव पंखा के सहारे रस्सी से लटक रहा है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कि मृतक की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से बयान लेकर मामले की छानबीन कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


