Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTragic Boat Capsize in Chanduali Three Teens Drown in Chandra Prabha River
चंदौली में सेल्फी लेते समय नाव पलटने से तीन किशोर नदी में डूबे

चंदौली में सेल्फी लेते समय नाव पलटने से तीन किशोर नदी में डूबे

संक्षेप:

Chandauli News - बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक डवरी कला गांव में चंद्रप्रभा नदी में सोमवार को एक नाव पलटने से तीन किशोर डूब गए। किशोर छठ पूजा देखने गए थे और सेल्फी लेते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया। बाकी तीन लोग तैरकर...

Oct 27, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

बबुरी (चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक डवरी कला गांव के सामने चंद्रप्रभा नदी में सोमवार की शाम नाव पलटने से तीन किशोर डूब गए जबकि तीन लोग किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घाट किनारे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। कोदोचक डवरी कला गांव निवासी कैलाश राम का 13 वर्षीय पुत्र पीयूष, श्याम चरण का 13 वर्षीय पुत्र यश और कैलाश का 12 वर्षीय पुत्र अरुण घाट किनारे छठ पूजा देखने गए थे। इनके साथ गांव केशव शर्मा, बबलू और अनिल भी थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां घाट किनारे मछली मारने के लिए नाव थी। सभी छह लोग नाव पर सवार होकर बीच धारा में चले गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किशोर और युवक सेल्फी लेने लगे। तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में पलट गई। जिसमें जिसमें ये तीनों किशोर पीयूष, यश और अरुण डूब गए। वहीं बाकी अन्य तीन लोग किसी तरह तैरकर जान बचाई। घाट किनारे पूजा कर रही व्रती महिलाएं और श्रद्धालु नाव पलटते देखकर शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी होते ही मौके पर डीएम, एसपी, एसडीएम और पुलिस पहुंच गई। एनडीआरएफ ने देर रात डूबे किशोरों की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।