Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTragic Bike Collision in Balua One Dead One Injured
बाइकों की आमने सामने की टक्कर में महिला की मौत,पति घायल

बाइकों की आमने सामने की टक्कर में महिला की मौत,पति घायल

संक्षेप:

Chandauli News - बाइकों की आमने सामने की टक्कर में महिला की मौत,पति घायलबाइकों की आमने सामने की टक्कर में महिला की मौत,पति घायलबाइकों की आमने सामने की टक्कर में महिला

Aug 14, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ के गुरेरा चौराहे पर मंगलवार की रात में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें जौनपुर के छिनौता के रहने वाले बाइक सवार दंपति चपेट में आ गए। इस दौरान 46 वर्षीय इंद्रावती देवी की मौत हो गई। वही 50 वर्षीय पति शिवपूजन कुशवाहा घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। जौनपुर के केराकत क्षेत्र के छिनौता गांव निवासी शिवपूजन कुशवाहा अपनी पत्नी इन्द्रावती देवी को लेकर कमालपुर बाइक से गया था। मंगलवार की देर शाम वापस लौटते समय वह जैसे ही बलुआ के गुरेरा गांव के चौराहे पर पहुंचा कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर इतना जोरदार रहा कि मोपेड पर सवार इंद्रावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति शिवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इन्द्रावती को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं शिवपूजन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में शामिल दूसरे बाइक सवार की तलाश कराई जा रही है।