Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTragic Auto Accident in Balua One Dead Another Injured
अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से युवक की मौत, दूसरा घायल

अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से युवक की मौत, दूसरा घायल

संक्षेप:

Chandauli News - बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव के पास एक ऑटो पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी और परिवार में शोक की लहर है, क्योंकि वह हाल ही में पिता बना था।

Dec 20, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला चिकित्सालय भेजकर इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद चालक आटो छोड़कर फरार हो गया। बिसुपुर गांव के रहने वाले श्याम नारायण यादव का 26 वर्षीय अरविंद यादव और रामाश्रय यादव का 28 वर्षीय पुत्र अरविंद उर्फ भांगी शुक्रवार को किसी काम से पक्खोपुर गये थे।

काम के बाद देर शाम को दोनों आटो से घर लौट रहे थे। तभी सिकरौरा गांव के समीप आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। वहीं आटो पलटते ही चालक दोनों को उसी हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को घायल देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने श्यामनारायण के बेटे अरविंद को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र से शव को पीएम को भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। अभी एक सप्ताह पूर्व ही मृतक अरविंद को एक संतान हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता श्याम नारायण, माता दुलारी देवी, पत्नी पूनम देवी, भाई बजरंगी, मिथिलेश, अखिलेश अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;