Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTragic Accident Middle-aged Man Dies After Truck Trailer Hits Motorcycle in Bagahi Village
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

संक्षेप:

Chandauli News - सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के सामने शनिवार

Dec 21, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के सामने शनिवार की शाम लगभग चार बजे सर्विस रोड पर ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पीछे बैठी बेटी बाल-बाल बच गई। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी अधेड़ बिहार के धनेछां गांव में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र लाल बाइक पर अपनी बेटी को पीछे बैठाकर शनिवार की शाम को बिहार के कैमूर जिले के धनेछां गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।

इस दौरान बगही अंडरपास के निकट आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर से ओवरटेक करने लगे। तभी उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हादसे में उनकी बेटी बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने मृतक की बेटी से घटना की जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शिनाख्त के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थोड़ी ही देर में परिजनों रोते बिलखते पहुंच गए। कोतवाल वी पी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं ट्रक ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;