पुलिस ने हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के बारे मे किया जागरूक
Chandauli News - चहनियां में सड़क सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को जागरूक करने के लिए सीओ ट्रैफिक ने हेलमेट वितरित किए। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि हाइवे पर बिना हेलमेट चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस कर्मियों ने इस पहल में भाग लिया।

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद । सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बिना हेलमेट के बाइक और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चहनियां क्षेत्र में सीओ ट्रैफिक और बलुआ पुलिस ने बिना हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों को हेलमेट पहनाया और उसके महत्व को बताया। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि बिना हेलमेट के चल रहे लोगों के साथ सड़क दुर्घटना आम हो गई है। सबसे ज्यादा खतरा हाइवे पर हो रहा है।
लोगो को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सीओ ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट बांटा। इस मौके पर बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव, एसएसआई अनन्त भार्गव, एसआई बिनोद, एसआई अमित सिंह, एसआई रामप्रकाश यादव आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


