Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Rules Enforcement in Chandauli 517 Vehicles Challaned and Over 5 5 Lakhs Fined
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 517 वाहनों का चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 517 वाहनों का चालान

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 517 वाहनों का चालान किया गया और 5.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। अभियान में हेलमेट न पहनने, गलत दिशा में चलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Nov 08, 2025 12:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। यातायात माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चल रही है। इस दौरान अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 517 वाहनों का चालान किया। इसमें बिना हेलमेट, नो पार्किंग में, परमिट न दिखाने, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं तीन सवारी वाले सहित अन्य वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। वहीं करीब पौने छह लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ब्लैक स्पाट वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर और बोर्ड लगाए गए। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस क्रम में यातायात प्रभारी एसपी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। वहीं आमजन एवं वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, चालकों को सतर्क करने के लिए रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई गईं। साथ ही जागरूकता क लिए सावधानी बरतें, भारी वाहन प्रवेश वर्जित, गति सीमा का पालन करें, धीरे चलें–सुरक्षित चलें जैसे संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं।