
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 724 वाहनों का चालान
संक्षेप: Chandauli News - चंदौली में यातायात माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 724 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट, नो पार्किंग और गलत दिशा में चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में जागरूकता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर और बोर्ड भी लगाए गए।
चंदौली, संवाददाता। यातायात माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चल रही है। इस दौरान अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 724 वाहनों का चालान किया। इसमें बिना हेलमेट, नो पार्किंग में, परमिट न दिखाने, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं तीन सवारी वाले सहित अन्य वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। वहीं करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ब्लैक स्पाट वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर और बोर्ड लगाए गए। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस क्रम में यातायात प्रभारी एसपी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। वहीं आमजन एवं वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, चालकों को सतर्क करने के लिए रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई गईं। साथ ही जागरूकता क लिए सावधानी बरतें, भारी वाहन प्रवेश वर्जित, गति सीमा का पालन करें, धीरे चलें–सुरक्षित चलें जैसे संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




