Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Police Issues Challans for 118 Vehicles Rs 1 7 Lakh Fine Imposed in Chandauli
विशेष चेकिंग अभियान में 118 वाहनों का चालान

विशेष चेकिंग अभियान में 118 वाहनों का चालान

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली। संवाददाता जिले में यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस टीम ने रविवार को

Jan 04, 2026 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली। संवाददाता जिले में यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस टीम ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्ल्घन करने वाले कुल 118 वाहनों का चालान किया। इन वाहनों से एक लाख 70 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों और आमजन को जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात अरूण कुमार सिंह की निगरानी में जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव एवं पुलिस कर्मियों ने बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान कुल-118 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट के 65 वाहन, नो पार्किंग में 7 यातायत नियमों का उल्लंघन एवं तीन सवारी वाले 12 वाहन सहित अन्य वाहन शामिल रहे। इन वाहनों से 1,70,500 रुपये का चालान किया गया है। वहीं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड नहीं चलाने आदि के संबंध में आमजन और वाहन चालकों को प्रेरित किया गया।