चेकिंग अभियान में 144 वाहनों का चालान
Chandauli News - चंदौली में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 वाहनों का चालान किया। इसमें 84 बिना हेलमेट, 19 नो पार्किंग और 9 ओवरलोड वाहनों के चालान शामिल हैं। कुल 1.69 लाख रुपये राजस्व वसूल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
चंदौली। यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चल रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 144 वाहनों का चालान किया। इसमें बिना हेलमेट 84, नो पार्किंग में 19 एवं तीन सवारी वाले नौ वाहनों और नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले तीन वाहनों सहित अन्य वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इन वाहनों से एक लाख 69 हजार रुपये राजस्व वसूल होंगे। इसके अलावा वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। वहीं आमजन एवं वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने के अलावा वाहनों को ओवरलोड नहीं चलाने के संबंध में जागरूक किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


