
नवंबर माह में 23 हजार वाहनों पर ढाई करोड़ से ज्यादा वसूला जुर्माना
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में बीत नवंबर
चंदौली, संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में बीत नवंबर में यातायात माह के तहत चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 23 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया था। इसमें सबसे ज्यादा नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया था। अभियान में पुलिस ने चालान किए वाहनों से दो करोड़ 87 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया था। इससे राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में बीते नवंबर में यातायात माह के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था।
इस दौरान सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा, की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव और यातायात एवं थाने की पुलिस टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन एवं यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों के वाहन चलाने एवं मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नहीं लगाये जाने वाले 572 वाहनों को सीज किया। वहीं कुल 23 हजार 190 वाहनों का चालान किया था। इसमें बिना हेलमेट के 12032 वाहन, नो पार्किंग में 2206, तीन सवारी 1158, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग 113, सीट बेल्ट 430, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 641,मल्टी टोन हार्न एवं हूटर में 15, यातायात नियमों का उल्लंघन में 902, गलत नंबर प्लेट में 741, मदिरा पीकर वाहन चलाने में 37, काली फिल्म 36, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग में 155, बिना वैलिड इनस्योरेंस के 741, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 120, स्टंट बाइकिंग 427, ड्राइविंग लाइसेन्स नहीं दिखाने पर 1105, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के 400, परमिट सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर 157, फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर 180, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर 180 और अन्य धाराओं में कुल 842 वाहनों का चालान किया गया था। इन वाहनों से दो करोड़ 87 लाख 38 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




