
सकलडीहा कस्बा में जाम से परेशान रहे राहगीर
Chandauli News - सकलडीहा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठप पड़ा है क्योंकि मजदूर त्योहारों के कारण घर चले गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते मुख्य मार्ग पर वन वे ट्रैफिक लागू किया गया है, जिससे जाम की समस्या...
सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। हालांकि इस समय पर्व पर मजदूर घरों को चले गए हैं जिससे कार्य ठप पड़ा हुआ है। सड़क खराब होने से कस्बे में आवगमन को वन वे किया गया है। जिससे चंदौली-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर कस्बे में जाम की स्थिति बन जा रही है। शुक्रवार को भी जाम लगने से कोवताली पुलिस के पसीने छूट जा रहे है। वहीं राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जाम से करीब आधा किलो मीटर लम्बा जाम लगने से पुलिस हलकान रही। कई दुकानदारों को जाम लगने पर वाहनों का चालान करने और कार्रवाई करने की चेतावनी दिया।
सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। मुख्य मार्ग पर एक तरफ सीसी मार्ग ढ़ालकर छोड़ दिया गया है। आधा अधूरा सड़क निर्माण होने के कारण सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चंदौली सकलडीहा वाया चहनिया कमालपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग जा रही है। कस्बा में स्टेशन जाने वाले मार्ग पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खड़ा होने से आवागमन में काफी समस्या हो रही है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने से मार्ग वन वे हो गया है। जिससे जाम लग रही है। जाम को लेकर सुबह से लेकर शाम तक पुलिस तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




