सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी

Feb 09, 2026 01:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में गोधना तक सिक्स और फोर लेन सड़क का निर्माण चल रहा है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अतिक्रमण के कारण लोगों को निकलने में कठिनाई हो रही है। यातायात प्रभारी ने चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण जारी रहा, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पड़ाव से पीडीडीयू नगर होते हुए गोधना तक सिक्स और फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं पटरियों और सड़क पर अतिक्रमण करने और दुकान लगाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सोमवार को भी सब्जी मंडी से लेकर जीटीआर ब्रिज और काली मंदिर के पास अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी एसपी यादव ने सहयोगियों के साथ अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि चेतावनी के बाद भी सड़क और पटरी पर अतिक्रमण हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।