
यातायात नियमों का उलंघन करने पर 572 वाहनों का चालान
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। यातायात नवंबर माह के तहत जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा
चंदौली, संवाददाता। यातायात नवंबर माह के तहत जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बीते गुरुवार को यातायात पुलिस टीम और जनपदीय थाने की पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 572 वाहनों का चालान करते हुए 8,00,700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति आमजन, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के क्रम में ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। कुल 42 ट्रैक्टर-ट्राली एवं व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवरलोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया जा रहा है। वहीं यातायात के नियमों के उल्ल्घन करने पर वाहनों के चालान की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




