देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा के दौरान किया गया याद
Chandauli News - देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा के दौरान किया गया याद देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा के दौरान किया गया याद देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा क

पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं देश के अमर शहीदों को याद किया गया। साथ में देशभक्ति गीत और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौराज लोग काफी उत्साहित दिखे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालय सहित शिक्षण संस्थान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। यह हमारी एकता, आजादी और बलिदान का प्रतीक है। इसे हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इसके महत्व से रूबरू कराना चाहिए।
वहीं कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जयप्रकाश रावत के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अरुण मिश्रा, संजय पाण्डेय, विजय गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, रामसुंदर चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय, भानु चौहान, विवेक सिंह, अरुण चौहान, रामजी गोंड, मंजीत यादव आदि रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख अरूण जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत विकास खंड कार्यालय से हुआ। इसमें भाजपा नेता योगेन्द्र मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अरविन्द पण्डेय, संकठा राय, सतीष गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आनन्द सिंह, जयशंकर जायसवाल आदि रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान करना है। इस दौरान प्रधानाध्यापक मीना राय, रजनी जायसवाल, संदीप गुप्ता आशु, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, सुनील मद्धेशिया आदि रहे। नौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि तिरंगा हमारी आजादी और एकता का प्रतीक है। जिसका सम्मान करना भारत के हर एक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि,कल्लू प्रसाद जायसवाल, मनोज केसरी, रामजी केसरी, देवेंद्र साहनी, द्वारिका मोदनवाल, रोहित मोदनवाल आदि शामिल रहे। कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार चंद्रभान मौर्य धानापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कस्बा से तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाजार का भ्रमण कर हरिनारायण अग्रहरि स्मृति गेट पर जाकर समाप्त हो गया। धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि देश की एकता अखंडता और संस्कृति को मजबूत करने के लिए हम भारतीय को आगे आना होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, चंद्रभान मौर्य, राजेश सिंह, नंदकुमार पांडेय, अजीत पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, श्रीराम चौबे, शुभम सिंह,गणेश अग्रहरि, भरत रस्तोगी, इमरान अली, वैभव सिंह, दीपू सिंह, संतोष कुशवाहा, विकास गुप्ता आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




